BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: ब्रास बैंड और पाइप बैंड में जसवंतनगर व इटावा की टीमों ने मारी बाजी, दोनों को प्रथम स्थान

 M.s verma

Manoj kumar

ब्रास बैंड और पाइप बैंड में जसवंतनगर व इटावा की टीमों ने मारी बाजी, दोनों को प्रथम स्थान

जसवंतनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) जसवंतनगर में सोमवार को जनपद स्कूल स्तरीय बैंड वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में DPS कॉलेज इटावा के विद्यार्थियों ने पाइप बैंड तथा GGIC जसवंतनगर की छात्राओं ने ब्रास बैंड का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। अब दोनों विजेता टीमें मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के कोच मौजूद रहे। जीजीआईसी टीम के कोच रंजीत तथा DPS टीम के कोच सूरज सिंह ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अवसर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रज्ञा ने मुख्य अतिथियों का पुष्प भेंट एवं पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला समन्वय अधिकारी रत्नेश सिंह, प्रधानाचार्य रीना यादव (राजपुर तमैरी), हिमांशु यादव (राजकीय इंटर कॉलेज सिंडोस), संजीव कुमार (प्रधानाचार्य, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंतनगर) तथा कमल किशोर कनौजिया (बीएसटी, बलरई) सहित अन्य शिक्षक एवं अतिथि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रंजीत सिंह चौधरी (सुघर सिंह इंटर कॉलेज) तथा मनोज यादव (जवाहर इंटर कॉलेज बुआपुर) शामिल रहे। निर्णायकों ने टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। दोनों टीमों की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने विजेता टीमों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post